HomeHindi NewsChhattisgarh Newsमुख्यमंत्री के हाथों बस्तर की महिलाओं को मिला पक्का मकान.. सौंपी चाबी

मुख्यमंत्री के हाथों बस्तर की महिलाओं को मिला पक्का मकान.. सौंपी चाबी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चित्रकोट महोत्सव में पहुंचे। यहां हुए कार्यक्रम में जिले के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हितग्राहियों को उनके आवास की चाबी सौंपी है। अब उन्हें कच्चे मकानों में रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विकासखंड जगदलपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बाबूसेमरा में निवासरत जुनी नाग पति सुकरू और डोमीनी पति सोमारू का परिवार पहले छोटे-छोटे कच्चे आवास में रहते थे। आवास जर्जर स्थिति में था और उनका रहना मुश्किल था।
इन दोनों हितग्राहियों का नाम एसईसीसी 2011 की स्थाई प्रतीक्षा सूची में शामिल था। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत इन्हें आवास की स्वीकृति दी गई। आवास निर्माण के लिए उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से स्वीकृत 1 लाख 30 हजार की राशि चार किस्तों में सीधे डीबीटी के माध्यम से खाते में हस्तांतरित किया गया। इसके साथ ही मनरेगा से 95 दिवस का मजदूरी भुगतान भी प्रदाय हुआ। वर्तमान में दोनों हितग्राही आवास निर्माण पूर्ण कर पक्के आवास में परिवार सहित निवास कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments