HomeHindi Newsपुष्कर सिंह धामी को दी जन्मदिन की बधाई, मोदी-अमित शाह और योगी...

पुष्कर सिंह धामी को दी जन्मदिन की बधाई, मोदी-अमित शाह और योगी ने यह कहा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज 16 सितंबर को जन्मदिन है। उन्हें बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार्दिक शुभकामनाएँ, जो राज्य को बदलने के लिए विभिन्न पहलों में सबसे आगे हैं। ईश्वर करे कि वे दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जिएँ। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने भी लिखा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड विकास व गरीब कल्याण का सुनहरा दौर देख रहा है। बाबा केदारनाथ से आपके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

उत्तराखंड निरंतर प्रगति करे, बाबा केदारनाथ से यही प्रार्थना है

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक्स हैंडल पर लिखा कि पावन देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्राप्ति हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं आपके यशस्वी नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर प्रगति करे, बाबा केदारनाथ से यही प्रार्थना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments