HomeHindi Newsऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे विलियमसन,...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे विलियमसन, ये है वजह

न्यूजीलैंड की टीम के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल केन विलियमसन को लेकर खबर यह आ रही है कि आगामी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली T20 सीरीज में केन विलियमसन खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। विलियमसन की पत्नी प्रेग्नेंट है और वह अपने तीसरे बच्चे की प्रतीक्षा कर रहे हैं इस वजह से वह T20 सीरीज को मिस करेंगे।

विलियमसन के घर में तीसरी बार गूंजेगी किलकारी

आपको बता दें कि केन विलियमसन इस वक्त टेस्ट फॉर्मेट में शानदार फार्म में चल रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भी T20 सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि वह चोट से लगातार जूझते रहते हैं लेकिन जब भी वह मैदान पर उतरते हैं तो बड़ी पारी जरूर खेलते हैं। पिछले कुछ समय से विलियमसन ने इसी तरीके का प्रदर्शन किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments