HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में चंद्रशेखर की एंट्री से बदलेंगे समीकरण..? इतने सालों से तैयारी...

हरियाणा में चंद्रशेखर की एंट्री से बदलेंगे समीकरण..? इतने सालों से तैयारी कर रही थी भीम आर्मी

चंद्रशेखर आजाद यानि रावण उत्तर प्रदेश लोकसभा में अपना खाता खोल चुके हैं। अब उनकी नजर हरियाणा पर है। उनकी पार्टी आज़ाद समाज पार्टी-कांशीराम ने हरियाणा में जेजेपी से गठबंधन किया है। उनकी नई-नवेली पार्टी से कांग्रेस-भाजपा को ज्यादा टेंशन नहीं है, लेकिन इससे बसपा और आईएनएलडी के समीकरण जरूर गड़बड़ा सकते हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश में चंद्रशेखर खुद को बसपा के विकल्प के तौर पर पेश कर रहे हैं। युवाओं में उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है, जिसका खामियाजा बसपा को उत्तर प्रदेश में भुगतना पड़ रहा है। अब चंद्रशेखर चाहते हैं कि हरियाणा में भी कुछ करिश्मा किया जाए। ऐसे में भाजपा को उम्मीद है कि वोटों का बिखराव हो और उसे ज्यादा फायदा मिले। बहरहाल अब यह तो आने वाले समय में पता चलेगा कि चुनाव में ऊंट किस करवट बैठता है।

20 सीटें पर हमारी अच्छी पकड़ : चंद्रशेखर

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जेजेपी के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन पर आज़ाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि भीम आर्मी के कार्यकर्ता पिछले 7-8 वर्षों से हरियाणा में काम कर रहे हैं। हमने अपनी पार्टी के सबसे मेहनती लोगों को उम्मीदवार बनाया है, जिनकी जमीन पर अच्छी पकड़ है और व्यापक रूप से लोकप्रिय हैं। मुझे विश्वास है कि आजाद समाज पार्टी-जेजेपी के साथ जो हमारा गठबंधन हुआ है, हम मिलकर हरियाणा में एक मजबूत विकल्प बनेंगे। उन्होंने कहा कि 20 सीटें ऐसी हैं जहां हमारी अच्छी पकड़ है और हम अच्छी तरह से लड़ सकते हैं। इससे पहले हम बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उप्र में चुनाव लड़ चुके हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि लोगों ने हमारे सभी संघर्षों के लिए अपने वोटों से हमें आशीर्वाद देना शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments