HomeHindi Newsदूसरे टेस्ट मैच में क्या 4 स्पिनर्स के साथ उतरेगी टीम इंडिया?

दूसरे टेस्ट मैच में क्या 4 स्पिनर्स के साथ उतरेगी टीम इंडिया?

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट मैच कल से खेला जाना है। इस दूसरे टेस्ट मैच से पहले पिच को लेकर कई तरह की बातें आ रही है कि पिच किस तरह की रहेगी। और पिच क्या उस तरीके की रहेगी जहां पर भारत चार स्पिनर्स के साथ उतरता हुआ दिखाई दे सकता है। क्योंकि इंग्लैंड की सोच बिल्कुल साफ दिखाई दे रही है उन्हें जरूरत पड़ी तो वह चार स्पिनर्स भी खिला सकते हैं. तो क्या भारत भी इस प्लान के साथ जाएगा यह बहुत बड़ा सवाल है।

4 स्पिन गेंदबाज खिला सकता है भारत

भारतीय टीम की बात की जाए तो इस टेस्ट मैच से पहले इस तरह की बातें चल रही है कि भारत इस मुकाबले में चार स्पिन गेंदबाज खिला सकता है। रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर 4 स्पिन गेंदबाजों के साथ भारत खेलता हुआ दिखाई दे सकता है।

ऐसे में भारतीय टीम एक अलग तरीके की प्लानिंग के साथ विशाखापट्टनम टेस्ट मैच में उतर सकती है क्योंकि भारतीय टीम एक टेस्ट मैच हार चुकी है अगर कहीं भारतीय टीम दूसरा टेस्ट मैच बिहार जाती है तो फिर भारतीय टीम के लिए मुसीबतें बढ़ जाएंगे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments