HomeSportsBGT Seriesमेलबर्न के मैदान पर पांचवें दिन क्या टीम इंडिया कर पाएगी चमत्कार?

मेलबर्न के मैदान पर पांचवें दिन क्या टीम इंडिया कर पाएगी चमत्कार?

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच इस वक्त बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के चार दिन का खेल हो चुका है और इस वक्त ऑस्ट्रेलिया की टीम की कुल बढ़त 333 रनों की हो गई है और ऑस्ट्रेलिया ने अभी भी पारी घोषित नहीं की है। अगर ऑस्ट्रेलिया कल आते ही पारी घोषित कर देती है या फिर ऑल आउट हो जाती है तो तकरीबन भारत को 340 से 345 रनों के लक्ष्य का पीछा करना पड़ सकता है।

ऐसे में फैन्स के मन मे सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मेलबर्न के मैदान पर पांचवें दिन के खेल में टीम इंडिया कुछ चमत्कार कर सकती है और मुकाबला जीत सकती है? क्योंकि यहां से तीनों नतीजे साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के जीतने के चांस ज्यादा है। भारतीय टीम के जीतने के भी चांस हैं। और भारतीय टीम टेस्ट मैच को ड्रॉ भी करवा सकती है यानी तीनों नतीजे इस वक्त दिखाई दे रहे हैं।

अब भारतीय टीम की सारी उम्मीद बल्लेबाजों के ऊपर आकर रुक गई है। क्योंकि बल्लेबाजी ही हैं जो यहां से टीम इंडिया को मैच जितवा सकते हैं। अगर रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल का बल्ला चल गया तो फिर भारतीय टीम मेलबर्न के मैदान पर इतिहास भी रच सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments