HomeHindi Newsक्या अब सिर्फ T20 क्रिकेट ही खेलते दिखाई देंगे सूर्यकुमार यादव?

क्या अब सिर्फ T20 क्रिकेट ही खेलते दिखाई देंगे सूर्यकुमार यादव?

भारतीय टीम के नए T20 फॉर्मेट के कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर आने वाले समय में काफी सारी चुनौतियां देखने मिलेंगी। क्योंकि सूर्यकुमार यादव के सामने अब सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि कप्तानी की भी जिम्मेदारी आ गई है। क्योंकि सूर्यकुमार यादव को नया T20 का कप्तान भारतीय टीम का बना दिया गया है।

लेकिन सवाल यह उठता है कि सूर्यकुमार यादव जो की वनडे भी खेलते थे क्या अब वनडे फॉर्मेट में उनका करियर खत्म हो गया है? क्योंकि उन्हें वनडे की टीम में जगह नहीं मिली है और अब अजीत आगरकर जो कि बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर है उन्होंने सूर्यकुमार यादव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

इस वजह से नहीं मिली सूर्यकुमार यादव को वनडे टीम में जगह

भारत की T20 टीम के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव को वनडे टीम में किस वजह से जगह नहीं मिली है इसको लेकर अजीत अगर करने कहा कि “हमने अभी इस पॉइंट पर वनडे में सूर्या के ऊपर बात नहीं की है। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर टीम में वापस आ गए हैं। इनका वनडे वर्ल्ड कप शानदार गया था। ऋषभ पंत भी टीम में वापस आ गए हैं। ऐसे में आप देखेंगे तो हमारे मिडल ऑर्डर में काफी अच्छे बल्लेबाज़ हैं। इसलिए इस पॉइंट पर सूर्यकुमार यादव सिर्फ टी-20 प्लेयर हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments