HomeHindi Newsक्या t20 विश्व कप में खेलेंगे सुनील नारायण?

क्या t20 विश्व कप में खेलेंगे सुनील नारायण?

वेस्ट इंडीज और यूएसए में जून माह में t20 विश्व कप का आयोजन होना है। इस वक्त कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए खेल रहे वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी सुनील नारायण रनों का अंबार लगा रहे हैं और गेंदबाजी से भी कमाल कर रहे हैं।

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या इस शानदार फॉर्म के बाद सुनील नारायण एक बार फिर से वेस्टइंडीज की टीम में वापसी करते हुए t20 विश्व कप में खेलते हुए दिखाई देंगे? तो अब इस बात पर उन्होंने खुद जवाब दे दिया है।

t20 विश्व कप नहीं खेलेंगे सुनील नारायण

सुनील नारायण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “मैं वास्तव में बहुत खुश और आभारी हूं कि हाल ही में मेरे प्रदर्शन ने कई लोगों को सार्वजनिक रूप से मेरे संन्यास से बाहर आने और आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने की इच्छा व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया है। मैंने उस फैसले पर शांति बना ली है और हालांकि मैं कभी निराश नहीं होना चाहता, वो दरवाजा अब बंद हो गया है और मैं जून में वेस्टइंडीज के लिए मैदान में उतरने वाले लोगों का समर्थन करूंगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments