HomeHindi Newsक्या आज तीसरे T20 मुकाबले में खेलेंगे शुभमन गिल? सामने आया बड़ा...

क्या आज तीसरे T20 मुकाबले में खेलेंगे शुभमन गिल? सामने आया बड़ा अपडेट

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच पल्लेकेले के मैदान पर तीसरा T20 मुकाबला आज खेला जाना है। इस तीसरे T20 मुकाबले की जो औपचारिकता है वो भारतीय टीम के लिए महज क्लीन स्वीप करने के लिए है। क्योंकि भारतीय टीम सीरीज पहले ही जीत चुकी है। अगर आज का T20 मुकाबला भारत जीत जाती है तो 3- 0 से श्रृंखला अपने नाम कर लेगी।

लेकिन जो फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल है वो शुभमन गिल की अपडेट को लेकर है। क्योंकि शुभमन गिल दूसरे T20 मुकाबले में गर्दन में जकड़न की वजह से नहीं खेल सके थे। और क्या वो आज तीसरे T20 मुकाबले में खेलेंगे हम इसी की अपडेट आपको देने जा रहे हैं।

दरअसल शुभमन गिल को लेकर जो खबर सामने आ रही है उसमें यही कहा जा रहा है कि उन पर फैसला आज मैच से पहले होगा। अभी तक फिलहाल यह अपडेट सामने नहीं आया कि शुभमन गिल पूरी तरीके से फिट हो गए हैं या फिर आज भी वह बाहर रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments