HomeHindi Newsक्या एडिलेड टेस्ट मैच में खेलेंगे शुभमन गिल? सामने आया बड़ा अपडेट

क्या एडिलेड टेस्ट मैच में खेलेंगे शुभमन गिल? सामने आया बड़ा अपडेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 6 दिसंबर से एडिलेड के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने 295 रनों से ऑस्ट्रेलिया की टीम को बड़ी आसानी से हरा दिया। अब भारतीय टीम की निगाहें एडिलेड टेस्ट मैच पर है। ऐसे में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है और कहा जा रहा है कि शुभमन गिल का दूसरे टेस्ट मैच में भी खेलना मुश्किल लग रहा है।

शुभ्मन गिल को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

शुभ्मन गिल की चोट को लेकर टाइम्स आफ इंडिया ने रिपोर्ट देते हुए कहा कि “गिल को चोट लगने के बाद मेडिकल स्पेशलिस्ट ने 10-14 दिन आराम करने की सलाह दी है। वो कैनबरा में अभ्यास मैच में नहीं खेलेंगे और फिलहाल दूसरे टेस्ट में भी उनका खेलना संदिग्ध है। देखते हैं कि उनकी चोट कितनी ठीक हुई है, उनकी उंगली कैसी रहती है। चोट ठीक होने के बाद भी उन्हें टेस्ट मैच खेलने से पहले कुछ बेहतरीन अभ्यास की जरूरत होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments