HomeSportsBGT Seriesक्या एडिलेड टेस्ट से पहले हो पाएगी शुभमन की वापसी, इंजरी को...

क्या एडिलेड टेस्ट से पहले हो पाएगी शुभमन की वापसी, इंजरी को लेकर सामने आया पड़ा अपडेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू होने में अब सिर्फ दो दिनों का समय ही बाकी रह गया है। 22 नवंबर को भारत की टीम पर्थ के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेगी तो उस टीम की प्लेइंग इलेवन में शुभमन गिल मौजूद नहीं रहेंगे। क्योंकि शुभमन गिल अपने अंगूठे में चोट लगवा बैठे हैं और पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

लेकिन अब शुभमन गिल की चोट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। और अपडेट में यह भी बताया गया है कि शुभमन गिल की वापसी कब होगी. क्या एडिलेड टेस्ट से पहले शुभमन गिल टीम में वापस जुड़ जाएंगे यह देखना दिलचस्प होगा। लेकिन हम आपको इस आर्टिकल में उनकी इंजरी को लेकर एक बड़ी अपडेट देने जा रहे हैं।

एक सप्ताह में अपनी चोट से उबर आएंगे शुभमन गिल

दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के अंगूठे में कोई भी फ्रैक्चर नहीं है। उनकी चोट को ठीक होने में लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा, और एडिलेड टेस्ट से पहले कैनबरा में जो भारतीय टीम को अभ्यास मैच खेलना है उस टेस्ट मैच तक शुभमन गिल पूरी तरह से फिट हो सकते हैं। यानी एडिलेड में भारतीय टीम को 6 दिसंबर से जो दूसरा टेस्ट मैच खेलना है उस टेस्ट मैच में शुभमन गिल खेलते दिखाई दे सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments