HomeHindi Newsक्या आज प्लेइंग इलेवन में मिल पाएगा शिवम दुबे को खेलने का...

क्या आज प्लेइंग इलेवन में मिल पाएगा शिवम दुबे को खेलने का मौका?

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच खेले जाने वाले तीसरे T20 मुकाबले में भारतीय टीम क्लीन स्लिप करना चाहेगी। लेकिन आज भारतीय टीम कुछ बदलाव भी प्लेइंग इलेवन में करती हुई नजर आ सकती है। उसकी वजह यह है कि भारत सीरीज अपने नाम कर चुका है और अब भारत कुछ ऐसे खिलाड़ियों को भी आजमाना चाहेगी जिन्होंने अभी तक इन दोनों T20 मुकाबले में नहीं खेला है उसमें शिवम दुबे का नाम शामिल है।

शिवम दुबे को आज पंड्या के स्थान पर मिल सकती है टीम में जगह

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन की बात की जाए तो आज शिवम दुबे को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है हार्दिक पांड्या को आराम दिया जा सकता है और शिवम दुबे प्लेइंग 11 में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं हालांकि हार्दिक पांड्या वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे इसलिए हार्दिक पांड्या की ही जगह शिवम दुबे खेलें यह तय नहीं है क्योंकि किसी और खिलाड़ी की जगह भी शिवम दुबे को मौका मिल सकता है।

शिवम दुबे की बात की जाए तो शिवम दुबे को जिंबॉब्वे के खिलाफ T20 श्रृंखला में खेलने का मौका मिला था और उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा था हालांकि t20 विश्व कप में शिवम दुबे का प्रदर्शन उतना बेहतरीन नहीं था लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्होंने अच्छी पारी खेली थी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments