HomeHindi NewsHaryanaहुड्डा समर्थक प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में जाएंगी..? सवाल पर ऐसा रहा...

हुड्डा समर्थक प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में जाएंगी..? सवाल पर ऐसा रहा शैलजा का रिएक्शन

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की घड़ी नजदीक आ रही है। 5 अक्टूबर को मतदान है। ऐसे में प्रचार के लिए महज एक हफ्ते का समय ही रह गया है। भाजपा की ओर से पीएम मोदी, अमित शाह और कई बड़े नेताओं की सभा हो चुकी है। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी एकाध सभा ही कर पाए हैं। पूरा मोर्चा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने संभाल रखा है। दूसरी ओर विरोधी गुट की सांसद कुमारी शैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला अभी उतने सक्रिय नहीं हुए हैं। कुमारी शैलजा तो अभी चुनाव प्रचार के लिए नहीं निकली हैं। ऐसे में हुड्डा समर्थक उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार में जाने के सवाल पर कुमारी सैलजा का रिएक्शन आया है।

वो बुलाएंगे ही नहीं.. कहा और हंस पड़ीं

कुमारी शैलजा से एक टीवी चैनल में सवाल पूछा गया कि अगर हुड्डा समर्थक उन्हें अपने चुनाव प्रचार में बुलाएंगे तो क्या वे उनके प्रचार के लिए जाएंगी। इस सवाल पर शैलजा थोड़ी देर सोचती रहीं, फिर अचानक हंसकर कहा कि अरे वो तो बुलाएंगे ही नहीं। इसे बाद वे ठहाका लगाकर हंस पड़ीं। पिछले दिनों उनके बीजेपी में जाने की चर्चा थी, लेकिन उन्होंने इससे साफ इंकार दिया। उन्होंने कहा कि उनकी रगों में कांग्रेस का खून दौड़ रहा है और वे कांग्रेस में ही रहकर संघर्ष करेंगी। तब से शैलजा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वे लगातार मीडिया में बयान दे रही हैं और इशारों-इशारों में हरियाणा में सबकुछ ठीक नहीं होने की बात कह रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments