HomeHindi Newsतीसरे वनडे मुकाबले में क्या केएल राहुल की जगह होगी ऋषभ पंत...

तीसरे वनडे मुकाबले में क्या केएल राहुल की जगह होगी ऋषभ पंत की टीम में एंट्री?

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच आज कोलंबो के मैदान पर तीसरा वनडे मुकाबला खेला जाना है। इस तीसरे वनडे मुकाबले से पहले भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर पेंच फंसा हुआ है। क्योंकि शुरुआती दोनों वनडे मुकाबले में भारतीय टीम का जो मिडिल ऑर्डर रहा है वह अच्छा प्रदर्शन कर पाने में नाकाम रहा है और उसमें केएल राहुल का नाम भी शामिल है जिनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।

ऐसे में लगातार यह बात हो रही है कि तीसरे वनडे मुकाबले में प्लेइंग 11 में जगह देनी चाहिए और केएल राहुल को बाहर बैठाना चाहिए? इस आर्टिकल में अब इस पर बात करने जा रहे हैं कि क्या ऐसा होने जा रहा है क्या कल राहुल को इस वनडे मुकाबले में ड्रॉप किया जाएगा और पंत की टीम में एंट्री करवाई जाएगी?

तीसरे वनडे मुकाबले में केएल राहुल ही खेलते हुए दे सकते हैं दिखाई

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की बात की जाए तो दो वनडे मुकाबले में भले ही उनसे रन ना बने हो लेकिन रोहित शर्मा इतनी जल्दी केएल राहुल को टीम से ड्रॉप नहीं करेंगे। क्योंकि केएल राहुल की परफॉर्मेंस काफी शानदार बीते समय में रही है। इस वजह से इतनी जल्दी केएल राहुल को टीम से बाहर नहीं किया जा सकता. ऐसे में तीसरे वनडे मुकाबले में केएल राहुल खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments