HomeHindi Newsक्या अब विराट कोहली के साथ RCB की टीम में खेलते दिखाई...

क्या अब विराट कोहली के साथ RCB की टीम में खेलते दिखाई देंगे रिंकू सिंह? खुद देखिए उनका जवाब

भारतीय टीम के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले एक बड़ा बयान खुद को लेकर दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि अगर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम उन्हें रिटेन नहीं करती है तो वो किस टीम में जाना चाहेंगे। रिंकू सिंह 2018 से कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए खेल रहे हैं। रिंकू सिंह ने जो लाइमलाइट हासिल की थी वो 2023 आईपीएल से हासिल की थी।

अगर आईपीएल 2025 में कोलकाता ने नहीं किया रिटेन तो इस टीम में जाना चाहेंगे रिंकू सिंह

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के स्टार बल्लेबाज और भारतीय टीम में अपनी दमदार बल्लेबाजी की बदौलत लगातार खेलने वाले रिंकू सिंह ने अब आईपीएल 2025 को लेकर बड़ा बयान दिया है। रिंकू सिंह ने कहा है कि अगर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम उन्हें रिटेन नहीं करती है तो वह विराट कोहली वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में खेलना पसंद करेंगे।

स्पोर्ट्स तक पर बातचीत करते हुए रिंकू सिंह ने कहा कि “अगर वो केकेआर द्वारा रिलीज़ किए जाते हैं तो आरसीबी के लिए खेलना पसंद करेंगे। रिंकू ने कहा, “मैं आरसीबी के लिए खेलना पसंद करूंगा क्योंकि विराट कोहली वहां हैं।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments