HomeHindi Newsक्या CSK को चुनौती दे पाएगा PBKS?

क्या CSK को चुनौती दे पाएगा PBKS?

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच आज आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जाना है। चेन्नई सुपर किंग्स की बात की जाए तो पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद जैसी मजबूत टीम को बड़ी आसानी से हरा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक बार फिर से लय में आ चुकी है। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स है जिसका प्रदर्शन इस आईपीएल 2024 में कुछ खास नहीं रहा है।

क्या चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को चुनौती दे पाएगी पंजाब किंग्स की टीम

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की बात की जाए तो चेन्नई की टीम हमेशा ही आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करती है। लेकिन इस साल उनका प्रदर्शन भी मिला-जुला रहा है। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब लय पकड़ चुकी है और अब चेन्नई को हराना पंजाब किंग्स के लिए आसान नहीं होने वाला है। क्योंकि पंजाब की टीम के ज्यादातर खिलाड़ी खराब फार्म से जूझ रहे हैं, लेकिन जिस अंदाज में बेरेस्टो ने अपनी फॉर्म पकड़ी हुई है और शतक जड़ा है चेन्नई के लिए भी चुनौती आसान नहीं होने वाली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments