HomeHindi Newsक्या चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नहीं खेलेंगे पैट कमिंस? बैली ने दिया...

क्या चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नहीं खेलेंगे पैट कमिंस? बैली ने दिया बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टेस्ट की टीम के कप्तान पैट कमिंस ने हाल ही में अपनी कप्तानी में भारत को बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी में हराया है और 10 सालों के लंबे इंतजार के बाद ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी जितवाई है। लेकिन इस दौरान पैट कमिंस के टखने में भी चोट लग गई है इसी वजह से उनके चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलने पर संदेह बना हुआ है।

लेकिन इसी बीच ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति के अच्छा जॉर्ज बेली ने ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस की फिटनेस पर अपडेट दी है और यह भी बताया है कि वह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलेंगे या फिर बाहर रहेंगे।

अगले हफ्ते होगा पैट कमिंस का स्कैन: जॉर्ज बेली

ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बैली ने बताया कि “पैट कमिंस अभी पितृत्व अवकाश पर हैं। उनके टखने में हल्की चोट है। अगले हफ्ते उनका स्कैन होगा, जिसके बाद हमें उनकी स्थिति का सही अंदाजा होगा। चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। स्कैन के नतीजे और उनकी प्रगति देखने के बाद ही फैसला होगा।

आपको बता दें पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सभी बड़े इवेंट जीत लिए हैं। कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला, उसके बाद 2023 का वनडे विश्व कप और फिर उसके बाद बॉर्डर – गावस्कर ट्रॉफी हर बड़ा इवेंट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने जीता है ऐसे में उनकी कमी ऑस्ट्रेलिया को खल सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments