HomeHindi Newsक्या रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेलेंग मोहम्मद शमी, सामने आया बड़ा अपडेट

क्या रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेलेंग मोहम्मद शमी, सामने आया बड़ा अपडेट

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भारतीय टीम से काफी लंबे समय से चोट की वजह से बाहर चल रहे हैं और अब उनकी वापसी के लिए फैंस को अभी भी काफी इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि मोहम्मद शमी को रणजी ट्रॉफी के लिए बंगाल ने शुरुआती मैचों के लिए अपनी टीम में नही चुना है। क्योंकि मोहम्मद शमी अभी भी चोट से पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं।

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि उनकी जल्द से जल्द इंडिया में वापसी हो जाए। लेकिन उन्होंने यह फैसला किया था कि वह भारतीय टीम में वापसी से पहले रणजी ट्रॉफी के कुछ मुकाबले खेलेंगे, लेकिन अब मोहम्मद शमी शुरुआती कुछ मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। और अब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भी ज्यादा वक्त बाकी नहीं रह गया है। ऐसे में मोहम्मद शमी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई देंगे या नहीं इस पर अभी भी संदेह बना हुआ है।

मोहम्मद शमी की बात की जाए तो शमी ने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी मुकाबला 2023 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में खेला था। उसके बाद से लगातार मोहम्मद शमी टीम इंडिया से चोट की वजह से बाहर चल रहे हैं उन्होंने आईपीएल भी नहीं खेला, इसके अलावा भारत ने जितनी भी घरेलू वनडे सीरीज या टेस्ट सीरीज खेली है उसमें भी शामिल बाहर ही रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments