HomeHindi Newsक्या आज RCB के खिलाफ मुकाबले में खेलेंगे केएल राहुल?

क्या आज RCB के खिलाफ मुकाबले में खेलेंगे केएल राहुल?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के बीच आज आईपीएल 2024 का 15वा मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। लेकिन इस मुकाबले से पहले लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के कप्तान केएल राहुल को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।

दरअसल लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के कप्तान केएल राहुल चोट से जूझ रहे हैं। और इसी वजह से पिछले मुकाबले में केएल राहुल बतौर इंपैक्ट प्लेयर खेलते हुए नजर आए थे। लेकिन अब ऐसी रिपोर्ट्स में खबरें आ रही है कि केएल राहुल आज का मुकाबला शायद ना खेल पाएं।

दरअसल केएल राहुल ने पिछले मुकाबले में कप्तानी भी नहीं की थी। पिछले मुकाबले में कप्तानी वेस्टइंडीज के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने की थी। ऐसे में अगर आज केएल राहुल नहीं खेलते हैं तो फिर से कप्तानी पूरन ही करते नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments