HomeHindi Newsक्या अगले साल आईपीएल में LSG की कप्तानी नहीं करेंगे केएल राहुल?

क्या अगले साल आईपीएल में LSG की कप्तानी नहीं करेंगे केएल राहुल?

लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के कप्तान केएल राहुल की कप्तानी में इस साल लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम प्लेऑफ के लिए तक क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के लिए इस साल केएल राहुल की कप्तानी कुछ खास नहीं रही। अब केएल राहुल को लेकर यह सवाल हैं कि क्या केएल राहुल लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम में बतौर कप्तान बरकरार रह पाएंगे? तो इस पर लखनऊ की ही टीम के स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा ने खुलकर जवाब दिया है।

नए कप्तान की तलाश में है लखनऊ की टीम: अमित मिश्रा

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के लिए खेलने वाले लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने अब राहुल की कप्तानी और क्या लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम एक नए कप्तान की तलाश में है इसको लेकर एक पॉडकास्ट में जवाब दिया है। जिसमें उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी है।

अमित मिश्रा ने केएल राहुल को लेकर कहा कि ” फ्रेंचाइजी निश्चित रूप से अगले सीजन के लिए एक बेहतर विकल्प की तलाश करेगी। यह अमित मिश्रा ने बड़े ही आसान और छोटे शब्दों में कही है। यानी इससे यह बात कही जा सकती है कि राहुल अब अगले सीजन में या तो लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के कप्तान नहीं होंगे या फिर हो सकता है वह लखनऊ की टीम में ही नहीं होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments