HomeHindi Newsक्या चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान का दौरा करेगी भारतीय टीम? सामने...

क्या चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान का दौरा करेगी भारतीय टीम? सामने आया बड़ा अपडेट

साल 2025 में पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी प्रस्तावित है और सबसे बड़ा सवाल भारतीय टीम को लेकर है। क्या भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान का दौरा करेगी इसको लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। लेकिन अब बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर राजीव शुक्ला ने दिया यह जवाब

दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि “चैंपियंस ट्रॉफी के मामले में, हम वही करेंगे जो भारत सरकार हमें करने के लिए कहेगी। हम अपनी टीम तभी भेजते हैं जब भारत सरकार हमें अनुमति देती है। इसलिए हम भारत सरकार के फैसले के अनुसार चलेंगे।

यानी बीसीसीआई के जो उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला हैं उनके बयान से यह साफ है कि इसमें बोर्ड सरकार की अनुमति से चलेगा। जो सरकार कहेगी उस हिसाब से निर्णय लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments