HomeHindi Newsक्या तीसरे वनडे मुकाबले में हर्षित राणा को मिलेगा डेब्यू करने का...

क्या तीसरे वनडे मुकाबले में हर्षित राणा को मिलेगा डेब्यू करने का मौका?

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच कोलंबो के मैदान पर तीसरा वनडे मुकाबला कल खेला जाना है। इस तीसरे वनडे मुकाबले से पहले आज भारतीय टीम ने जमकर अभ्यास किया। भारतीय टीम की ओर से हर्षित राणा, विराट कोहली, रियान पराग एवं अन्य सभी खिलाड़ियों ने अभ्यास किया।

क्या अर्शदीप सिंह की जगह हर्षित राणा को मिलेगा प्लेइंग 11 में मौका

तीसरे वनडे मुकाबले से पहले जिस तरीके से हर्षित राणा ने जमकर अभ्यास किया है। उन्होंने विराट कोहली को भी गेंदबाजी का अभ्यास कराया है उस देखकर ऐसा लग रहा है कि हो सकता है अर्शदीप सिंह के स्थान पर हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि हर्षित राणा अगर खेलते हैं तो किस तरीके की गेंदबाजी करते हैं। क्योंकि अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन पहले दो वनडे मुकाबले में कुछ खास नहीं रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments