HomeHindi Newsक्या भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में वापसी करेंगे हार्दिक पांड्या?

क्या भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में वापसी करेंगे हार्दिक पांड्या?

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में तो स्टार खिलाड़ी हैं, लेकिन हार्दिक पांड्या ने काफी लंबे अरसे से भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। हार्दिक पांड्या ने आखिरी बार जब भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला था तो वह इंग्लैंड का दौरा था। इसके बाद से हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए और फिर उन्होंने टेस्ट मैच में वापसी नहीं की।

सुनील गावस्कर ने कहा हार्दिक पांड्या को खेलना चाहिए टेस्ट क्रिकेट

हार्दिक पांड्या को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा है की हार्दिक पांड्या अगर भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया में वापसी करते हैं तो भारतीय टीम और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी क्योंकि हार्दिक पांड्या गेंदबाजी भी करते हैं और बल्लेबाजी भी करते हैं और ऑस्ट्रेलिया में ऐसे खिलाड़ी बहुत कामयाब साबित हो सकते हैं

अब देखना यह है कि टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर बन गए हैं तो क्या गौतम गंभीर हार्दिक पांड्या से टेस्ट फॉर्मेट में वापसी करने के लिए कहते हैं।और अगर कुछ कहते हैं तो हार्दिक पांड्या क्या टेस्ट मैच में अपनी बेहतरीन फिटनेस के साथ वापसी कर सकते हैं यह देखना दिलचस्प होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments