HomeHindi NewsHaryanaकिसानों को एमएसपी, युवाओं को रोजगार देंगे, राहुल बोले-हरियाणा में कराएंगे जातीय...

किसानों को एमएसपी, युवाओं को रोजगार देंगे, राहुल बोले-हरियाणा में कराएंगे जातीय जनगणना

हरियाणा के अंबाला में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार आते ही हम सबसे पहले किसानों को एमएसपी देंगे। महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 2 हजार रुपये जमा करेंगे। हरियाणा सरकार में 2 लाख युवाओं को रोजगार देंगे और ये नौकरियां हर वर्ग, हर जाति को न्याय के साथ दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वादा किया है कि हम हरियाणा में जातीय जनगणना कराएंगे।

सब छोटी पार्टियां भाजपा के नियंत्रण में

विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यह जो छोटी-छोटी पार्टियां हैं, वे सब भाजपा के नियंत्रण में हैं। लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच है। आप कांग्रेस पार्टी को समर्थन दीजिए और यहां कांग्रेस पार्टी की सरकार लाइए। यहां आपके जेब से हर रोज अरबपतियों के लिए जो पैसा छीना जा रहा है, उसे बंद कीजिए। हम आपके जेब में पैसे डालना चाहते हैं।

दीपेंद्र हुड्डा ने पूछा-क्यों बदलना पड़ा मुख्यमंत्री

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोगों ने कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है। कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है। पूरे राज्य में आवाज उठ रही है कि भाजपा की सरकार जा रही है और कांग्रेस पार्टी आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 10 साल इतना कुशासन किया कि उन्हें अपना मुख्यमंत्री बदलना पड़ा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments