HomeHindi Newsक्या IPL 2025 में खेलेंगे धोनी? CSK CEO ने दिया बड़ा बयान

क्या IPL 2025 में खेलेंगे धोनी? CSK CEO ने दिया बड़ा बयान

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में खेलेंगे या नहीं या उनका नाम रिटेंशन लिस्ट में होगा या नहीं इसको लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बड़ा बयान दिया है और यह भी बताया है कि महेंद्र सिंह धोनी से उनकी क्या बातचीत हुई है।

काशी विश्वनाथन को है उम्मीद धोनी खेल सकते हैं आईपीएल 2025

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है और कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में खेल सकते हैं लेकिन अभी तक धोनी ने इस बारे में कोई भी बात नहीं की है और सिर्फ इतना कहा है कि वह 31 अक्टूबर से पहले बता देंगे कि वह आईपीएल 2025 में खेलेंगे या नहीं।

आपको बता दें आईपीएल 2025 के लिए एक नया नियम भी लागू किया गया है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी को अनकैप्ड प्लेयर में माना जाएगा। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम महेंद्र सिंह धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के रूप में कम राशि देकर अपनी टीम में शामिल कर सकती है इससे चेन्नई सुपर किंग्स का काफी पैसा भी बच जाएगा।

31 अक्टूबर से पहले आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी को अपने खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट बतानी है। ऐसे में 31 अक्टूबर से पहले यह तय हो जाएगा कि महेंद्र सिंह धोनी आपको आईपीएल 2025 में खेलते हुए दिखाई देंगे या नहीं। क्योंकि हर फैन्स चाहता है कि धोनी आईपीएल 2025 में खेले।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments