HomeSportsBGT Seriesआखिर रोहित की बैटिंग पोजिशन को लेकर क्यों मच रहा है बवाल?

आखिर रोहित की बैटिंग पोजिशन को लेकर क्यों मच रहा है बवाल?

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 6 दिसंबर से एडिलेड के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। और अब भारतीय टीम की निगाहें एडिलेड टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने पर है। और अब भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी टीम में वापस लौट आए हैं और अब उनकी बल्लेबाजी पोजीशन को लेकर पड़ा पेंच फंस गया है।

आखिर क्यों मच रहा है रोहित की बैटिंग पोजिशन को लेकर बवाल

आपको बता दें पर्थ टेस्ट मैच में रोहित शर्मा निजी कारण की वजह से नहीं खेल सके थे। अब रोहित शर्मा एडिलेड टेस्ट मैच में खेलेंगे लेकिन वह किस नंबर पर खेलेंगे इसको लेकर सवाल उठ रहा है। क्योंकि रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में केएल राहुल ने ओपनिंग पोजीशन में बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था और अब टीम मैनेजमेंट नहीं चाहती की यशस्वी जयसवाल और केएल राहुल की यह ओपनिंग जोड़ी टूटे।

और कदूसरी ओर रोहित के PR यह चाहते हैं कि रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करें। और अगर ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा के टेस्ट रिकॉर्ड को देखा जाए तो वह बेहद खराब है। रोहित शर्मा का यह तीसरा ऑस्ट्रेलिया का दौरा है और रोहित शर्मा अब तक सिर्फ तीन अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर लगा सकें हैं। ऐसे में आखिर किस आधार पर रोहित शर्मा की बल्लेबाजी पोजीशन को लेकर इतना बवाल मचा हुआ है? वह खिलाड़ी जिसने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर अब तक अच्छा प्रदर्शन ही नहीं किया है तो फिर उसके नंबर को लेकर इतना बवाल नहीं मचना चाहिए और उन्हें पांचवें या छठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments