HomeHindi Newsहर बार आदिल रशीद की गेंद पर ही क्यों फंसते हैं विराट...

हर बार आदिल रशीद की गेंद पर ही क्यों फंसते हैं विराट कोहली?

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच कटक में खेले गए दूसरे वनडे में भारत ने तो बड़ी आसानी से जीत हासिल कर ली और कप्तान रोहित शर्मा का भी शानदार शतक आ गया लेकिन भारतीय टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी विराट कोहली एक बार फिर से फ्लॉप रहे। कोहली आदिल राशिद की गेंद पर कट आउट हो गए। विराट कोहली ने 8 गेंद में पांच रनों की पारी खेली।

स्पिनर्स के खिलाफ लगातार कमजोर कड़ी साबित हो रहे विराट कोहली

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली स्पिनर्स के खिलाफ लगातार फंसते नजर आ रहे हैं। आदिल रशीद पहले स्पिन गेंदबाज नहीं है जो कोहली को लगातार परेशान कर रहे हैं। उनसे पहले एडम जैम्पा, सूरज रणदीव, शाकिब अल हसन, ग्रीम स्वान स्पिन गेंदबाज हैं जिनके खिलाफ विराट कोहली के आंकड़े काफी खराब है।

एडम जैम्पा और शाकिब अल हसन विराट कोहली को वनडे क्रिकेट में पांच पांच बार आउट कर चुके हैं। इसके अलावा चार बार आदिल रशीद, 4 बार सूरज रणदीव और 4 बार ग्रीम स्वान विराट कोहली को वनडे क्रिकेट में आउट कर चुके हैं। एक बात तो तय है कि विराट कोहली को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले स्पिन के खिलाफ अपने खेल में काफी सुधार करना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो विराट कोहली के लिए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में रन बनाना बेहद मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि विराट कोहली भारत के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हैं जहां पर मिडिल ओवर में वह लंबा खेलने जाएंगे तो स्पिनर का सामना करना पड़ेगा। और स्पिनर्स के खिलाफ रन बनाने का तोड़ कोहली को निकालना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments