HomeHindi NewsDelhi Newsख़ून सिर्फ कैमरों के सामने क्यों गरम होता है? राहुल गांधी का...

ख़ून सिर्फ कैमरों के सामने क्यों गरम होता है? राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए सवाल किया कि उनका खून सिर्फ़ कैमरों के सामने ही क्यों गरम होता है? यह तंज प्रधानमंत्री के राजस्थान के बीकानेर में दिए गए एक भाषण के बाद आया है, जिसमें मोदी ने कहा था कि मोदी का दिमाग ठंडा है, ठंडा रहता है, लेकिन मोदी का लहू गरम रहता है। मोदी की नसों में अब लहू नहीं, गरम सिंदूर बह रहा है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि मोदी जी, खोखले भाषण देना बंद कीजिए। उन्होंने प्रधानमंत्री से तीन तीखे सवाल भी पूछे।

प्रधानमंत्री से तीन तीखे सवाल भी पूछे

  • आतंकवाद पर आपने पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया?
  • ट्रंप के सामने झुककर आपने भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी? (यहां राहुल गांधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे का जिक्र कर रहे थे, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने भारत को धमकी देकर युद्धविराम करवाया।)
  • आपका ख़ून सिर्फ़ कैमरों के सामने ही क्यों गरम होता है? उन्होंने आगे जोड़ा कि आपने भारत के सम्मान से समझौता कर लिया।

राहुल गांधी लगातार हमलावर

राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ा हुआ है, खासकर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर यह भी आरोप लगाया कि वे देश की सुरक्षा और सम्मान से समझौता कर रहे हैं। यह तंज राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री मोदी पर लगातार किए जा रहे हमलों का हिस्सा है, जिसमें वे अक्सर पीएम की नीतियों और फैसलों पर सवाल उठाते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments