HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में क्यों पीएम मोदी को बोलना पड़ा.. समय कम पड़ रहा...

हरियाणा में क्यों पीएम मोदी को बोलना पड़ा.. समय कम पड़ रहा है, दिन कम पड़ रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे समेत 144 सडक़ परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। मोदी ने कहा कि इतने विकास कार्य हो रहे हैं कि समय कम पड़ रहा है, दिन कम पड़ रहे हैं। 2024 का 3 महीना भी पूरा नहीं हो पाया है। अब तक 10 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया है। द्वारका एक्सप्रेसवे से दिल्ली समेत हरियाणा में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। मैं इतनी सारी विकास योजनाओं के लिए बधाई देता हूं।
कभी आने से डरते थे लोग
समस्या और संभावनाओं में नाममात्र का फर्क होता है। समस्या को संभावनाओं में बदल देना मोदी की गारंटी है। द्वारका एक्सप्रेसवे इसका बहुत बड़ा उदाहरण है। एक समय शाम ढलने के बाद लोग इधर आने से बचते थे। टैक्सी ड्राइवर भी मना कर देते थे। इस पूरे इलाके को असुरक्षित समझा जाता था। लेकिन अब कई बड़ी कंपनियां यहां आकर उद्योग लगा चुकी हैं। यह एनसीआर का क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments