HomeHindi Newsआखिर टेस्ट क्रिकेट को क्यों तरजीह नहीं दे रहे हैं वेस्टइंडीज के...

आखिर टेस्ट क्रिकेट को क्यों तरजीह नहीं दे रहे हैं वेस्टइंडीज के खिलाड़ी, रसल ने दिया बड़ा बयान

वेस्ट इंडीज की टीम के स्टार दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसल ने अब एक इंटरव्यू में बयान दिया है कि वेस्टइंडीज के युवा क्रिकेटर्स को अब टेस्ट क्रिकेट खेलने में कोई भी दिलचस्पी नहीं है। लेकिन ऐसा क्यों है इसके पीछे की भी वजह आंद्रे रसल ने बताई है। क्योंकि फैंस को लगता है कि पैसे की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलते हैं लेकिन इसके पीछे आंद्रे रसल ने कुछ और ही वजह बताई है।

पैसा नहीं है वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट क्रिकेट ना खेलने की वजह: आंद्रे रसल

वेस्ट इंडीज के स्टार खिलाड़ी आंद्रे रसेल इस वक्त इंग्लैंड की लीग द हंड्रेड लीग में खेल रहे हैं। वहां पर बातचीत करते हुए रसल ने कहा कि “मुझे नहीं लगता कि यह पैसा है, मुझे नहीं लगता कि पैसा कोई मुद्दा है। दुनिया भर में टी20 और लीगों की संख्या के आधार पर, मुझे लगता है कि बहुत से खिलाड़ियों को टेस्ट खेलने में कोई दिलचस्पी नहीं है। जब तक आप अपने देश के बाहर कॉन्ट्रैक्ट्स से अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं मुझे लगता है कि वे उस मौके का लाभ उठाएंगे। लेकिन हर कोई बड़े प्लेटफॉर्म पर खेलना चाहता है। इसलिए अगर टेस्ट क्रिकेट में बड़ा मंच आता है, तो मुझे पता है कि युवा खेलने में खुश होंगे। मुझे नहीं लगता कि यह पैसे या उस जैसी किसी चीज के बारे में है।

आपको बता दे वेस्टइंडीज के ज्यादातर खिलाड़ी अपने आपको लीग्स के लिए ज्यादा प्रेफर करते हैं और देश के लिए खेलने से पीछे हटते हुए भी दिखाई देते हैं। और टेस्ट क्रिकेट से तो खास तौर पर दूरी बनाते दिखाई देते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments