HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा से इतने लोग अमेरिका क्यों जा रहे हैं.. राहुल गांधी ने...

हरियाणा से इतने लोग अमेरिका क्यों जा रहे हैं.. राहुल गांधी ने सुनाई ये कहानी

हरियाणा के करनाल में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए पलायन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जब मुझे बताया गया कि हरियाणा से 15 से 20 हजार लोग अमेरिका गए हैं तो मैं हैरान हो गया। हरियाणा से इतने लोग अमेरिका क्यों जा रहे हैं, ये सवाल मेरे मन में उठा। फिर मैं डैलस में आपके भाइयों से एक छोटे से घर में जाकर मिला। आपके भाई डैलस में एक कमरे में 15 से 20 लोग सोते हैं। मैंने उनसे पूछा कि वे वहां कैसे आए तो उन्होंने मुझे देशों की लिस्ट दे दी। उन्होंने मुझे बताया कि हरियाणा में हमारे जैसे लोगों के लिए अब कुछ नहीं बचा है। अगर एक युवा गरीब है, अरबपति का बेटा नहीं है, तो न उसे बैंक लोन मिल सकता है, न वो व्यापार कर सकता है। राहुल ने कहा कि इस तरह एक के बाद एक सभी दरवाजे बंद हो चुके हैं।

क्या अपने परिवार से मिलते हैं?

राहुल गांधी ने अमेरिका का किस्सा सुनाते हुए कहा कि मैंने मैंने अमेरिका में हरियाणा के युवाओं से पूछा कि क्या आप अपने परिवार से मिलते हैं? उन्होंने बताया कि राहुल जी.. हम 10 साल के लिए अपने माता-पिता, बच्चों और परिवार से नहीं मिल पाएंगे। मुझे कहा गया कि जब मैं हिंदुस्तान लौटूं तो 5 मिनट के लिए उनके परिवारों से मिलकर ये बताऊं कि वे ठीक हैं। क्योंकि फोन पर परिवार के लोग उनके सही-सलामत होने की बात पर यकीन नहीं करते।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments