HomeSportsBGT Seriesआपकी कांटेक्ट लिस्ट में सबसे फेमस नंबर किसका है? केएल राहुल ने...

आपकी कांटेक्ट लिस्ट में सबसे फेमस नंबर किसका है? केएल राहुल ने लिया इस खिलाड़ी का नाम

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को दुनिया भर के क्रिकेट खिलाड़ी उनका सम्मान करते हैं। और विराट कोहली के साथ खेलने वाला खिलाड़ी अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता है कि उस खिलाड़ी ने कोहली के साथ क्रिकेट फील्ड शेयर की है। लेकिन भारतीय टीम का एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसने विराट कोहली की तारीफ में कुछ ऐसा कह दिया है कि कोहली के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

आपके मोबाइल में सबसे फेमस कांटेक्ट नंबर किसका है?

दरअसल बीसीसीआई ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें हर खिलाड़ी से सवाल किया जा रहा है। लेकिन इसी बीच केएल राहुल से यह पूछा गया कि आपकी कांटेक्ट लिस्ट में सबसे फेमस नंबर किसका है? तो केएल राहुल ने बिना वक्त लिए विराट कोहली का नाम ले दिया है यानी केएल राहुल के मोबाइल फोन में उनके कांटेक्ट लिस्ट में जो सबसे फेमस पर्सन का नंबर है वह विराट कोहली है। यह सम्मान विराट कोहली ने हासिल किया है।

राहुल वह खिलाड़ी है जिन्होंने विराट कोहली की कप्तानी में ज्यादातर अपनी क्रिकेट खेली है और विराट कोहली ने केएल राहुल का काफी सपोर्ट भी किया है। और केएल राहुल हमेशा से विराट कोहली के समर्थन में रहे हैं और दोनों ही एक दूसरे की काफी तारीफ करते हैं, और वह एक बार फिर से यह दिख भी गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments