HomeHindi Newsकौन बनेगा RCB की टीम का कप्तान? थोड़ी देर में होने वाला...

कौन बनेगा RCB की टीम का कप्तान? थोड़ी देर में होने वाला है ऐलान

आईपीएल की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के कप्तान का ऐलान आज होने वाला है। 11:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2025 के सीजन के लिए अपने कप्तान का ऐलान करेगी। अब वो कौन होगा इसके लिए थोड़ी देर का इंतजार करना होगा। कप्तान बनने में कई खिलाड़ियों के नाम चल रहे हैं जिसमें मुख्य रूप से रजत पाटीदार, विराट कोहली और कुणाल पांड्या के नाम कहे जा रहे हैं।

रजत पाटीदार कहे जा रहे हैं प्रबल दावेदार: रिपोर्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की बात की जाए तो साल 2022 आईपीएल में रजत पाटीदार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में एंट्री की थी और उसके बाद उन्होंने बेंगलुरु की टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। कई रिपोर्ट सामने आ रही है कि रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के नए कप्तान बनने वाले हैं यह रिपोर्ट कितनी सही है इस पर फिलहाल यकीन करना काफी मुश्किल है।

हालांकि रिपोर्ट में यह भी सामने आ रहा है कि विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के कप्तानी नहीं करना चाहते हैं। वही एक रिपोर्ट यह भी आई थी कि कोहली इस सीजन खुद लीड करना चाहते हैं इसी वजह से मेगा ऑक्शन में ऐसे खिलाड़ियों पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने दांव नहीं लगाया जिन्हें कप्तान बनाया जा सकता था। अब देखना यह है कि कौन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का कप्तान बनता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments