HomeHindi Newsरोहित की जगह कौन होगा पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया का कप्तान?...

रोहित की जगह कौन होगा पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया का कप्तान? गंभीर ने दिया ये जवाब

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आगाज होना है। भारतीय टीम का पहला बैच भी ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गया है और आज गौतम गंभीर जो टीम इंडिया के हेड कोच हैं वह भी ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो रहे हैं। लेकिन उससे पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए, जहां उन्होंने कंफर्म किया है कि अगर रोहित शर्मा पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं तो यह खिलाड़ी भारत का कप्तान होगा।

रोहित की जगह बुमराह पहले टेस्ट मैच में करेंगे कप्तानी: गौतम गंभीर

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई सवालों के जवाब दिए हैं। लेकिन उसमें उन्होंने यह भी कहा है कि अभी तक रोहित शर्मा पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध है या नहीं यह तो नहीं पता हैज लेकिन अगर वह उपलब्ध नहीं होते हैं तो होपफुली जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। जसप्रीत बुमराह भारत की टेस्ट टीम के उप कप्तान है। ऐसे में रोहित की गैर मौजूदगी में बुमराह पर्थ टेस्ट मैच में कप्तानी करते नजर आएंगे।

आपको बता दें इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए एकमात्र टेस्ट मैच में कप्तानी की है। उन्होंने साल 2022 में इंग्लैंड में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तानी की थी लेकिन कप्तानी में उन्होंने कुछ खास प्रभावित नहीं किया था। क्योंकि 378 रनों का स्कोर जसप्रीत बुमराह डिफेंड दे नहीं करवा सके थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments