HomeHindi Newsजिंबॉब्वे के खिलाफ पहले T20 मुकाबले में कौन होगा भारत का ओपनर?

जिंबॉब्वे के खिलाफ पहले T20 मुकाबले में कौन होगा भारत का ओपनर?

भारत और जिंबॉब्वे की टीम के बीच हरारे के मैदान पर पहला T20 मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम की बात की जाए तो भारत की युवा टीम जिंबॉब्वे के खिलाफ इस पांच मैचों की T20 सीरीज में खेलती हुई दिखाई देगी और अब ज्यादातर युवा खिलाड़ी ही भारत की T20 टीम में खेलते हुए दिखाई देंगे।

लेकिन अभी भी फैंस के मन मे सवाल ये है कि भारत की ओपनिंग जोड़ी कौन सी होगी। क्योंकि टीम में यशस्वी जयसवाल भी है अभिषेक शर्मा भी है शुभमन भी है और ऋतुराज गायकवाड भी हैं। तो वो कौन से दो खिलाड़ी होंगे जो पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे? तो इस पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

गिल और अभिषेक शर्मा करेंगे पारी की शुरुआत

भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी की बात की जाए तो शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जिंबॉब्वे के खिलाफ पहले T20 मुकाबले में पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। गिल टीम के कप्तान भी हैं और अभिषेक शर्मा को आईपीएल में दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम में मौका मिला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments