HomeHindi Newsकौन है ये मिस्ट्री गर्ल? जिसके साथ मोहम्मद सिराज की तस्वीर हो...

कौन है ये मिस्ट्री गर्ल? जिसके साथ मोहम्मद सिराज की तस्वीर हो रही वायरल

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद सिराज क्रिकेट के मैदान के बाहर अपने खूबसूरत अंदाज को लेकर जाने जाते हैं। मोहम्मद सिराज जब मैदान के बाहर होते हैं तो वह आकर्षण का केंद्र होते हैं. और इस बार उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिस पर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल मोहम्मद सिराज आशा भोसले की पोती के साथ घूमते हुए दिखाई दिए हैं।

क्या आशा भोसले की पोती को डेट कर रहे हैं मोहम्मद सिराज?

ज़नाई ने सिराज के साथ एक तस्वीर साझा की थी जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाह उड़ गई। ऐसी अफ़वाहें थीं कि वो डेटिंग कर रहे हैं। अफ़वाहों के वायरल होने के बाद, ज़नाई और सिराज ने अपने रिश्ते के बारे में अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने एक-दूसरे को भाई-बहन कहकर संबोधित किया है जिससे डेटिंग की अफवाहें अपने आप ही खत्म हो गई।

ज़नाई ने अपना 23वां जन्मदिन कई मशहूर हस्तियों की मौजूदगी में मनाया। जैकी श्रॉफ, स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर और कई अन्य लोग जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए। सिराज के साथ उनकी तस्वीर वायरल होने के बाद, उनके रिश्ते के बारे में अटकलें वायरल हो गईं। उन्होंने सिराज के साथ अपने रिश्ते पर सफाई देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिर से सिराज के साथ तस्वीर साझा की और लिखा, “मेरे प्यारे भाई।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments