HomeHindi Newsकौन है आईपीएल नीलामी में शॉर्टलिस्ट होने वाले 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी?

कौन है आईपीएल नीलामी में शॉर्टलिस्ट होने वाले 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी?

24 और 25 नवंबर को जेद्दाह में होने वाले आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की लिस्ट, बेस प्राइस और सेट का ऐलान कर दिया है। 574 खिलाड़ी मेगा ऑक्शन के लिए शार्टलिस्ट किये गए हैं। और इस लिस्ट में जहां उम्र दराज खिलाड़ियों में जेम्स एंडरसन का नाम शामिल है। तो वहीं सबसे युवा खिलाड़ी के रूप में एक ऐसे खिलाड़ी का नाम सामने आया है जो सिर्फ 13 साल का है। उस खिलाड़ी का नाम है वैभव सूर्यवंशी। हम इस आर्टिकल में उसे खिलाड़ी के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

कौन हैं आईपीएल मेगा नीलामी में शामिल होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी?

दरअसल वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के इतिहास में मेगा नीलामी में शामिल होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। दरअसल युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पहली बार जनवरी 2024 में बिहार के लिए अपने प्रथम श्रेणी डेब्यू के साथ लोगों के ध्यान में आए। सितंबर-अक्टूबर में भारत अंडर-19 बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 यूथ टेस्ट सीरीज़ के दौरान उनकी प्रतिभा को और उजागर किया गया, जहाँ उन्होंने पहले मैच में शानदार शतक बनाया।

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इसी महीने के अंत में होने वाले अंडर 19 एशिया कप के लिए भी टीम में चुना गया है जो वैभव सूर्यवंशी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इन्हीं सब चीजों को देखते हुए वैभव सूर्यवंशी को मेगा नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments