HomeHindi Newsचैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान में किसका पलड़ा है भारी? देख आंकड़े

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान में किसका पलड़ा है भारी? देख आंकड़े

भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाना है। भारत और पाकिस्तान की टीम की बात की जाए तो इस चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की टीम एक मैच हार चुकी है और भारत एक मैच जीत चुका है। ऐसे में आज पाकिस्तान की टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला है। भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में कैसा रिकॉर्ड है हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी में किसका पलड़ा है भारी?

वनडे वर्ल्ड कप हो या टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर भारत का दबदबा रहा है लेकिन आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में ऐसा नहीं है। दोनों टीमों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें पाकिस्तान ने 3 और भारत ने 2 मुकाबले जीते हैं। साल 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी तो हर किसी को याद होगी जहां पर लीग मैच में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया था लेकिन पाकिस्तान की टीम ने फाइनल में पलटवार करते हुए भारत की टीम को हराते हुए चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया था। अब भारत के सामने उस हार का बदला लेने की भी चुनौती है।

अब देखना यह है कि दुबई के मैदान पर भारत किस तरह से पाकिस्तान की टीम को हराती है। क्योंकि पाकिस्तान की टीम में जख्मी शेर की तरह इस मुकाबले में खेलने उतरेगी. क्योंकि आज की हार पाकिस्तान को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर भी कर सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments