HomeHindi Newsवानखेड़े में कौनसा खिलाड़ी भारत को जितवाने में करेगा मदद, कुंबले ने...

वानखेड़े में कौनसा खिलाड़ी भारत को जितवाने में करेगा मदद, कुंबले ने दिया ये जवाब

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच वानखेड़े मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस तीसरे टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है और न्यूजीलैंड की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना दिए हैं और इस वक्त उनकी कुल बढ़त 143 रनों की हो गई है। और वानखेड़े के मैदान पर चौथी पारी में बल्लेबाजी भारत को करनी है और रनों का लक्ष्य का पीछा करना हैं और यह लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं होने वाला है। ऐसे में अनिल कुंबले ने भारत के उस खिलाड़ी का नाम बताया है जो भारतीय टीम को जितवाने में मदद कर सकता है।

भारत की जीत में यशस्वी जयसवाल निभा सकते हैं अहम भूमिका अनिल कुंबले

भारतीय टीम के पूर्व स्टार स्पिन गेंदबाज जायसवाल को भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाला बल्लेबाज बताया है। उन्होंने कहा है की यशस्वी जयसवाल भारत की जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं। क्योंकि वो लेफ्ट हैंड बल्लेबाज है और एजाज पटेल के खिलाफ वो रन बना सकते हैं और उन्हें टैकल कर सकते हैं।

आपको बताते हैं यशश्वी जायसवाल पहली पारी में काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और रन बना रहे थे, लेकिन एजाज पटेल की गेंद पर रिवर्स स्वीप करते हुए वह दिन के आखिरी हिस्से में बोल्ड हो गए थे और उसके बाद भारतीय टीम की बल्लेबाजी भी बिखर गई थी। ऐसे में यशस्वी जयसवाल की बल्लेबाजी बेहद अहम होने वाली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments