HomeHindi Newsकब होगा RCB के कप्तान का ऐलान? सामने आई बड़ी खबर

कब होगा RCB के कप्तान का ऐलान? सामने आई बड़ी खबर

आईपीएल की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के कप्तान का ऐलान अब तक नहीं हुआ है. और अब कप्तान को लेकर ही यह खबर आ रही है कि 13 फरवरी गुरुवार को 11:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने कप्तान का ऐलान करेगी।

13 फरवरी को होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के कप्तान का ऐलान

आपको बता दें 13 फरवरी दिन गुरुवार सुबह 11:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने नए कप्तान का ऐलान करेगी। अब वो कौन हो सकता है इसको लेकर कोई भी खबर सामने नहीं आई है। लेकिन जो रिपोर्ट्स में खबरें भी आ रही थी उसमें यही कहा जा रहा है कि विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के नए कप्तान बन सकते हैं। सुरेश रैना ने भी हाल ही में यही कहा था कि विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के आईपीएल 2025 में कप्तान होंगे।

अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में कप्तानी के विकल्पों की बात करें तो फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार और लियम लिविंगस्टन भी इस लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। लियम लिविंगस्टोन और फिल साल्ट इंग्लैंड की T20 टीम की कप्तानी कर चुके हैं तो वहीं रजत पाटीदार ने घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश की टीम के कप्तानी की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments