HomeSportsBGT Seriesटीम इंडिया के साथ दोबारा कब जुड़ेंगे गौतम गंभीर? सामने आया बड़ा...

टीम इंडिया के साथ दोबारा कब जुड़ेंगे गौतम गंभीर? सामने आया बड़ा अपडेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 6 दिसंबर से दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला जाना है। इस दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल गौतम गंभीर जो की पर्थ टेस्ट मैच के बाद वापस भारत लौट गए थे और इसकी वजह निजी कारण बताई गई थी। लेकिन अब गौतम गंभीर बहुत जल्द टीम इंडिया से वापस जुड़ने वाले हैं।

इस दिन वापस टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे गौतम गंभीर

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसमें यह कहा जा रहा है कि मंगलवार को गौतम गंभीर टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया में जुड़ जाएंगे। गौतम गंभीर मंगलवार यानी कल टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देंगे। और एक बार फिर से टीम इंडिया अपने कोच के साथ मिलकर भूमिका निभाते दिखाई देगी।

आपको बता दे गौतम गंभीर की गैर मौजूदगी में अभिषेक नायर,मोर्ने मोर्कल और रायेन टेन डोसचेत ने प्रभार संभाला हुआ था। और प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी अभिषेक नायर जो की टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच हैं वहीं मौजूद रहे थे। अब गौतम गंभीर के आने से टीम इंडिया और भी मजबूत हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments