HomeHindi Newsपाकिस्तान का मैच होता है तो लोग टीवी बंद कर देते हैं,...

पाकिस्तान का मैच होता है तो लोग टीवी बंद कर देते हैं, स्टार खिलाड़ी का बड़ा बयान

बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 10 विकेट की करारी हार का सामना करना पड़ा है। उस हार के बाद पाकिस्तान में इस वक्त हाहाकार मचा हुआ है और बहुत सारे जो पूर्व क्रिकेटर हैं और जो मौजूदा क्रिकेटर है वो लगातार पाकिस्तान की टीम की आलोचना कर रहे हैं। अब इसमें अहमद शहजाद का भी नाम जुड़ गया है। अहमद शहजाद ने भी पाकिस्तान की टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है।

पाकिस्तान की करारी हार को लेकर अहमद शहजाद ने दिया बड़ा बयान

बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। पाकिस्तान की टीम के स्टार बल्लेबाज कहे जाने वाले बाबर आजम भी कुछ खास नहीं कर सके। और अब अहमद शहजाद ने तो यहां तक कह दिया है कि पाकिस्तान की टीम की यह हालत हो गई है कि अब लोग पाकिस्तान का मैच होता है तो टीवी बंद कर देते हैं।

अहमद शहजाद ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कहा कि “पाकिस्तान का कहीं मैच होता है तो लोग टीवी बंद कर देते हैं। ये मैं आपको आवामी बात बता रहा हूं। अगर आप आवाम को जानने की कोशिश करें तो पता लगेगा कि लोग क्या बातें कर रहे हैं। आप पाकिस्तान टीम के कप्तान हैं लेकिन आपका विजन समझ ही नहीं आ रहा है। पिच आपसे रीड नहीं हो रहा, स्पिनर्स आपने नहीं खिलाए और कॉन्फिडेंस में आकर गलत बहाने भी बना रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments