HomeHindi NewsHaryanaजिंदगी में ऐसी परिस्थिति आई तो लिया निर्णय.. विनेश फोगाट ने दी...

जिंदगी में ऐसी परिस्थिति आई तो लिया निर्णय.. विनेश फोगाट ने दी सफाई

हरियाणा के जींद की जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार और भारतीय पहलवान विनेश फोगाट अपने चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में हवन में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने अपनी उम्मीदवार और राजनीति में एंट्री का सीधा जवाब न देकर घुमा-फिराकर कर बात की। कांग्रेस उम्मीदवार और पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि बड़ों के बिना, परमात्मा के बिना हम कुछ नहीं कर पाए। तब भी उन्होंने जिताया था, अब भी वहीं लोग जिताएंगे। इनके बिना हम कुछ नहीं हैं।

बड़ों के आशीर्वाद से फैसला लिया

विनेश ने कहा कि जो मेहनत करेगा, ये लोग उन्हें आशीर्वाद देंगे। जिस उम्मीद से महिलाएं मुझे देख रही हैं मैं उन्हें आश्वस्त करती हूं कि मैं आपके लिए सबसे पहले खड़ी रहूंगी। विनेश ने सफाई दी कि कई बार जिंदगी में ऐसी परिस्थिति आ जाती है कि न चाहते हुए भी आपको कई ऐसे काम करने पड़ते हैं। मैंने अपने बड़ों के आशीर्वाद से फैसला लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments