Saturday, April 27, 2024
HomeHindi Newsभारत ने राजदूत को किया तलब तो बौखलाया अमेरिका.. अब उठाया यह...

भारत ने राजदूत को किया तलब तो बौखलाया अमेरिका.. अब उठाया यह मुद्दा

भारत से अमेरिका के रिश्ते बेहतर हैं, लेकिन हालिया कुछ मुद्दों पर टकराव भी देखा गया है। अमेरिका में पन्नू की हत्या के प्रयास पर अमेरिका ने भारत पर सवाल उठाए तो विदेश मंत्रालय ने उसका समुचित उत्तर दिया। इसके बाद अमेरिका ने भारत के अंदरूनी मसलों पर दखल देने का प्रयास किया, लेकिन भारत ने दुनिया के चौधरी से आंखों से आंखें मिलाकर जवाब दिया। अमेरिका ने सीएए के लागू करने पर नजर रखने की बात कही तो इसके बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा भी उठाया। इस पर भारत ने कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए अमेरिका के राजदूत को तलब कर लिया। इससे अमेरिका बौखला गया और अब उसने कांग्रेस के फ्रीज खातों का मुद्दा उठाया है। दरअसल अमेरिका यह सब उसके यहां होने वाले चुनावों के मद्देनजर कर रहा है। अमेरिका के भारतीयों को लुभाने के लिए जो बाइडन की सरकार इस तरह की हरकत कर रही है, लेकिन हो सकता है कि उसका यह दांव उल्टा पड़ जाए।

यह बोला अमेरिका

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम कांग्रेस पार्टी के आरोपों से भी अवगत हैं कि आयकर विभाग ने उसके खातों को फ्रीज कर दिया है। इससे आगामी चुनावों में प्रभावी ढंग से प्रचार करना कांग्रेस के लिए चुनौतीपूर्ण हो हो जाएगा। प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि हम इनमें से प्रत्येक मुद्दे के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका को नहीं लगता कि इस पर किसी को आपत्ति होनी चाहिए। वहीं एक दिन पहले विदेश मंत्रज्ञलय ने अमेरिकी राजनयिक गलोरिया बरबेना को तलब कर करीब 30 मिनट तक क्लास ली थी और अमेरिका की टिप्पणियों पर कड़ा विरोध जताया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments