HomeHindi NewsEntertainmentजब रामलला दर्शन के दौरान भीड़ में फंसी आलिया,रणबीर ने ऐसे किया...

जब रामलला दर्शन के दौरान भीड़ में फंसी आलिया,रणबीर ने ऐसे किया प्रोटेक्ट

अयोध्या में बॉलीवुड स्टार्स का भी जमावड़ा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान देखने को मिला। कंगना और अमिताभ समेत कई दिग्गज कलाकार प्रभु राम के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे हर मौके पर सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं। अभी हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने साथ में अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अब कपल अयोध्या से वापस मुंबई लौट आया है।

हालाँकि इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई रणबीर कपूर की तारीफ करता हुआ नजर आया। इस वीडियो में रणबीर कपूर अपनी पत्नी को भीड़ से बचाते हुए दिखाई दिए।

https://www.instagram.com/reel/C2aIbc6vs-G/?utm_source=ig_web_copy_link

आलिया को प्रोटेक्ट करते नजर आये रणबीर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का अभी हात ही में एक वीडियो सामने, इसमें एक्टर अपनी पत्नी को भीड़ से बचाते हुए दिखाई दिए। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का ये वीडियो उस दौरान का है जब कपल मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए अंदर गया था। इस दौरान मंदिर में काफी भीड़ नजर आ रही है। रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट को इसी भीड़ से बचाते हुए नजर आए। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई एक्टर की तारीफ करता हुआ नजर आया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments