HomeHindi Newsरविंद्र जडेजा को लेकर ये कैसा बयान दे गए संजय मांजरेकर

रविंद्र जडेजा को लेकर ये कैसा बयान दे गए संजय मांजरेकर

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच t20 विश्व कप का वार्म अप मुकाबला खेला जा रहा था। इस मुकाबले में भारत ने बड़ी आसानी से बांग्लादेश की टीम को हराते हुए t20 विश्व कप के वार्म अप मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत की है।

इस मुकाबले में रविंद्र जडेजा भी बल्लेबाजी करने आए लेकिन कुछ खास नहीं कर सके। और इसी बीच रविंद्र जडेजा को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर ने ऐसा बयान दिया है जो शायद जडेजा के फैंस को पसंद भी आएगा।

मुझे अपना मुंह बंद रखना चाहिए: संजय मांजरेकर

दरअसल भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा जब बल्लेबाजी करने आए तो पहले ही गेंद मिस कर गए, और विकेटकीपर लिटन दास ने उनकी गिल्लियां बिखेर दी। ऐसे में संजय मांजरेकर ने कहा कि रिप्ले देखने पर तो यही लग रहा है कि आउट है लेकिन जडेजा बल्लेबाजी पर है तो मुझे अपना मुंह बंद रखना चाहिए।

आपको बता दे रविंद्र जडेजा और संजय मांजरेकर के बीच हमेशा ही इस तरीके की बातें होती रहती हैं। रविंद्र जडेजा की काफी आलोचना संजय मांजरेकर पहले भी कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments