HomeHindi Newsइंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने के बाद क्या करते थे सचिन...

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने के बाद क्या करते थे सचिन तेंदुलकर? गांगुली का जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान

भारतीय क्रिकेट के दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के हमने बहुत से किस्से सुने होंगे। लेकिन जब भी सचिन तेंदुलकर की बात सामने आती है तो बहुत कम बातें ही फैन्स को पता होती है लेकिन अब सौरभ गांगुली ने सचिन तेंदुलकर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है जो शायद आप लोगों को नहीं पता होगा। लेकिन हम इस आर्टिकल में उसके बारे में बताने जा रहे हैं।

हम सब जानते हैं कि सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में कई सारे शतक जड़े हैं। सचिन तेंदुलकर को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की पिचें काफी ज्यादा रास आती थी और सचिन तेंदुलकर बल्लेबाजी करना काफी पसंद करते थे। और इन्हीं शतकों से जुड़ा हुआ एक ऐसा किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं जिसका खुलासा सौरभ गांगुली ने किया है।

इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़ने के बाद शोरूम में जाकर शॉपिंग करते थे तेंदुलकर

दरअसल एक बार सौरभ गांगुली से यह सवाल किया गया की सबसे चमकदार वार्डरोब किसका होता है? सौरव गांगुली ने सचिन तेंदुलकर का नाम लिया और कहा कि सचिन तेंदुलकर का वार्डरोब सबसे चमकदार होता है उसकी इन्होंने वजह भी बताई है।

गांगुली ने सचिन तेंदुलकर को लेकर कहा कि ” सचिन तेंदुलकर के दो ही शौक थे एक शतक जड़ना और शर्ट खरीदना। जब भी सचिन तेंदुलकर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़ते थे तो उसके अगले दिन शोरूम में नजर आते थे। शोरूम में जाकर सचिन तेंदुलकर शर्ट खरीदते थे। सचिन तेंदुलकर के पास कपड़ों का बेहद शानदार कलेक्शन है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments