HomeHindi NewsUSA के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम ने दर्ज की एकतरफ़ा अंदाज में...

USA के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम ने दर्ज की एकतरफ़ा अंदाज में जीत

वेस्ट इंडीज और यूएसए की टीम के बीच बारबाडोस के मैदान पर t20 विश्व कप में सुपर 8 का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने यूएसए की टीम को 10.5 ओवर में ही हरा दिया। इस मुकाबले में यूएसए की टीम निर्धारित 128 रन ही बना सकी। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने शे होप के मात्र 39 गेंद में 89 रनों की बदौलत 10.5 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।

वेस्टइंडीज के लिए आंद्रे रसेल और रोस्टन चेज ने 3-3 विकेट, अल्जारी जोसेफ 3 और गुडाकेश मोती ने 1 विकेट अपने खाते में डाला। वेस्टइंडीज की टीम ने इस मुकाबले में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों अच्छी की। अब यूएसए की टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है क्योंकि यूएसए की टीम लगातार दो मुकाबले हार गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments