HomeHindi Newsवेस्ट इंडीज के खिलाड़ी के साथ होटल के बाहर बंदूक की नोक...

वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी के साथ होटल के बाहर बंदूक की नोक पर हो गई लूट

दक्षिण अफ्रीका में इस वक्त साउथ T20 लीग खेली जा रही है। पार्ल रॉयल की टीम के लिए खेलने वाले वेस्टइंडीज की टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी फेबियन एलेन के साथ बंदूक की नोट पर लूटपाट हो गई है और यह लूटपाट होटल के बाहर हुई है।

दरअसल वेस्ट इंडीज की टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी फेबियन एलेन जैसे ही होटल के बाहर निकल रहे थे तभी हमलावरों ने हथियार के साथ फेबियन एलेन को डराया उसके बाद फोन निजी सामान और बैग छीनकर भाग गए। इस घटना के बाद फेबियन एलेन को शारीरिक रूप से कोई भी चोट नहीं हुई है।

हमारे हेड कोच आंद्रे कूले जमैका से ही हैं, वह फैबियन एलन के पास पहुंचे हैं। ओबेद मैकाॅय के जरिए उन्होंने फैबियन से संपर्क किया है। फिलहाल वह ठीक है, क्रिकेट साउथ अफ्रीका और उनकी टीम पार्ल राॅयल्स अगर कुछ और जानकारी हुई तो वे साझा कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments