HomeHindi Newsघर पर T20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन सकती है...

घर पर T20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन सकती है वेस्टइंडीज, पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान

वेस्ट इंडीज की टीम को दो बार T20 विश्व कप का चैंपियन बनाने वाले कप्तान डेरेन सैमी ने वेस्ट इंडीज की टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आगामी जून माह में वेस्टइंडीज और यूएसए में जो t20 विश्व कप होना है वह विश्व कप वेस्टइंडीज की टीम अपने नाम कर सकती है।

पिछले एक साल में हमने जिस तरह से प्रगति की है, हमने 2023 में एक भी T20I सीरीज नहीं गंवाई है। आत्मविश्वास बढ़ रहा है, लय बन रही है। हम सभी मानते हैं कि हम घरेलू सरजमीं पर टूर्नामेंट जीतने वाली पहली टीम बन सकते हैं और हम इसी दिशा में काम कर रहे।

आपको बता दें पिछले 1 साल में वेस्टइंडीज की टीम ने T20 फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। वेस्टइंडीज की टीम ने इंग्लैंड जो की वर्ल्ड चैंपियन है उसको अपने घर पर ही T20 सीरीज में हराया है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी टीम ने जीत दर्ज की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments